अब बसपा को घेर रही है भाजपा
(India)

भाजपा ने यूपी में दयाशंकर के मामले में बीएसपी को राजनीतिक रुप से घेरने की रणनीति बनाई है। आज इस मामले में वह उत्तर प्रदेश में बेटी के सम्मान में प्रदर्शन कर रही है। गाली के बदले गाली की बसपा की रणनीति में छेद करते हुए भाजपा ने अब इसी मसले को जवाबी हथियार के रुप में इस्तेमाल करते हुए बीएसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दयाशंकर के मामले में बीएसपी के आक्रामक तेवर पर पलटवार करते हुए भाजपा ने राजनीतिक और कानूनी रुप से मोर्चा खोलते हुए आज ‘ बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में ’ के नाम से प्रदर्शन कर रही है। अब पार्टी मायावती से माफी मांगने को कह रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।