स्मृति डिग्री विवादः 27 अगस्त को पटियाला हाउस करेगी सुनवाई
(DELHI, DELHI) केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद में उन्हें समन भेजने के बारे में पटियाला हाउस कोर्ट 27 अगस्त को सुनवाई करेगा. शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी और निर्वाचन आयोग ने विवाद से जुड़े दस्तावेजों को कोर्ट में सौंप दिया. कोर्ट ने तमाम दस्तावेजों को देखने के बाद इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की है. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रहने के दौरान स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठाए गए थे. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरता रहा है.दरअसल, स्मृति ईरानी पर आरोप है कि पिछले दो चुनावों के हलफनामों में उन्होंने जो जानकारी दी है वह आपस में मेल नहीं खा रही है. इनमें से एक हलफनामे में उन्होंने खुद को बीकॉम पास बताया है, तो दूसरे में बीए पास होने की बात कही है.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।