उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव अभियान शुरू
(India)
27 साल यूपी बेहाल इस नारे के साथ कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में तीन दिन की बस यात्रा निकाली है। बस को सोनिया गांधी ने पार्टी हेडक्वार्टर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा यानि सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह और प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद बस बैठे हुए थे। बस यात्रा कांग्रेस के उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें पार्टी 45 दिनों के अंदर 27 रैलियां निकालेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।