पहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट में फेल
(India)



रियो ओलंपिक में भारत की ओर से गए भारतीय पहलवान नरसिंह यादव नाडा द्वारा कराये गए डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इससे उनका ओलंपिक में खेलना मुश्किल में पड़ गया है। इस खबर के बाद पहलवान सुशील कुमार के कोच सतपाल सिंह ने कहा, अगर ये खबर सच है तो ये देश के साथ धोखा है। ओलंपिक शुरू होने से 10 दिन पहले भारत को करारा झटका लगा। 74 किलो फ्रीस्टाइल पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद रियो ओलंपिक में भागीदारी भी खतरे में पड़ गई है। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की कि नरसिंह के बी नमूने में भी प्रतिबंधित स्टेरायड के अंश पाये गए हैं। वह कल नाडा की अनुशासन पैनल के सामने पेश हुआ था। नाडा डीजी ने कहा, नरसिंह प्रतिबंधित स्टेरायड के सेवन का दोषी पाया गया है। उसका बी नमूना भी पाजीटिव निकला। जब उसका बी नमूना खोला गया तब वह खुद भी मौजूद था। पैनल ने इस मसले पर और रिपोर्ट मांगी है, उम्मीद है कि पैनल जल्दी कार्रवाई करेगी। हमें तब तक इंतजार करना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।