बिहार में भाजपा एमएलसी छेड़खानी मामले में गिरफ्तार
(India)
सीवान से भाजपा एमएलसी टुन्ना जी पाण्डेय को हाजीपुर जीआरपी ने आज अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी उस समय हुई जब वे आप पूर्वांचल एक्सप्रेस की एसी टू बोगी ए-1 में सफर कर रहे थे। उन्ही के बर्थ के बगल के बर्थ पर अपने पिता के साथ सफर कर रही 12 वर्षीया एक लड़की ने एमएलसी पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इस मामले एमएलसी पर एफआई आर दर्ज की गई है। वहीँ प्राथमिक सूचना के आधार पर भाजपा ने टुन्ना पांडे को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।