भगवंत मान के ख़िलाफ़ एक 9 सदस्यीय जांच कमेटी बनी
(DELHI, DELHI) लोकसभा में वीडियो रिकॉर्डिंग करने के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब से सांसद भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भगवंत मान के ख़िलाफ़ एक 9 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। ये कमेटी भगवंत मान से जांच के बाद 26 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके अलावा मान के संसद आने पर 3 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। बता दें कि मान पर संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ के साथ शराब पीकर संसद आने के गंभीर आरोप हैं। ग़ौरतलब है कि मान इस वीडियो को लेकर स्पीकर सुमित्रा महाजन को एक पत्र लिखकर माफ़ी मांग चुके हैं।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।