पूर्व क्रिकेटर और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार राज्यसभा से अपने इस्तीफे को लेकर चुप्पी तोड़ दी.... सोमवार को बीजेपी नेतृत्व पर जमकर हमला बोला... उन्होंने कहा कि उनके लिए पंजाब से बड़ा कुछ नहीं है. पंजाब उनका घर है, लेकिन उन्हें दिल्ली से ऑर्डर आया कि पंजाब से दूर रहो.... सिद्धू ने कहा कि इसलिए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया....नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें बिना किसी कारण के पंजाब छोड़ने के लिए कहा गया.... उन्होंने कहा कि मुझे कोई कारण तो बताओ. जिस पंजाब ने मुझे चार बार इतना बड़ा सम्मान दिया..... मैं भला उसे कैसे छोड़ सकता हूं. जहां पंजाब का हित होगा, सिद्धू वहां खड़ा रहेगा.....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।