प्रणब दा मेरे अभिभावक, मार्गदर्शक - मोदी
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति के तौर पर प्रणब मुखर्जी के चार साल पूरा करने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में एक म्यूजियम का उद्घाटन किया।मोदी ने कहा जब दो साल पहले प्रधानमंत्री पद संभाला तो प्रणब दा ने मेरी उंगली थाम कर विभिन्न विषयों पर मेरा मार्गदर्शन एक अभिभावक की तरह किया। राष्ट्रपति भवन में इतिहास को संजोने और संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि मुखर्जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश को बहुत कुछ दिया है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।