इलाहाबाद में लगे पोस्टर
 मायावती को बताया शूर्पणखा
 दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को दुर्गा
(Lucknow, Lucknow) उत्तर प्रदेश में आजकल पोस्टर वार का दौर शुरू हो गया है. तमाम मुद्दों पर पोस्टर के जरिए नेता एक दूसरे पर निशाना साधते दिखाई देते हैं. यूपी की संगम नगरी इलाहाबाद में भी ऐसा ही एक पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में बसपा पर निशाना साधते हुए मायावती को शूर्पणखा और बीजेपी से निष्कासित नेता दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को दुर्गा बताया गया है।
पोस्टर के ज़रिये स्वाति सिंह को देवी दुर्गा के तौर पर पेश करने वाले बीजेपी समर्थक इलाहाबाद युनिवर्सिटी के छात्र नेता अनुराग शुक्ल का कहना है कि अपनी बेटी के सम्मान में स्वाति ने जिस तरह संघर्ष किया है और उन्होंने जो तेवर दिखाए हैं, उसके बाद देवी दुर्गा से उनकी तुलना किया जाना कतई गलत नहीं है। पोस्टर में बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सतीश मिश्र और बीएसपी के बागी स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. पोस्टर में नसीमुद्दीन सिद्दीकी को रावण, सतीश मिश्र को मारीच और स्वामी प्रसाद मौर्य को विभीषण बताकर उन्हें इसी रूप में पेश किया गया है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।