5 खेलों की प्रतिभा खोज योजना का दूसरा चरण आज से
(India)
राजस्थान में चुनिंदा 5 खेलों की प्रतिभा खोज योजना का दूसरा चरण आज से सवाई मानसिंह स्टेडियम पर आयोजित होगा। इसमें जयपुर संभाग के दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं और जयपुर जिलों के प्रतिभाषाली खिलाड़ियों का बेट्री और स्किल टेस्ट होगा। सरकार सुराज संकल्प 2013 की क्रियान्विति के लिए वार्षिक खेल प्रतिभा खोज के तहत 14 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। श्रेष्ठ प्रदर्षन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को निषुल्क प्रषिक्षण के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सहायता भी प्रदान की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।