(DELHI, DELHI)
राज्यसभा और बीजेपी की सदस्यता छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बात की घोषणा 15 अगस्त को ही की जाएगी। बताया जा रहा है कि वह पंजाब में आप पार्टी की ओर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं बल्कि स्टार प्रचारक होंगे। आपको बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले सिद्धू को एक स्टार प्रचारक के तौर पर पेश किया जा सकता है. सिद्धू की पत्नी के भी आप में शामिल होने की संभावना है।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।