राहुल गांधी फूंकेंगे यूपी चुनाव का बिगुल
वर्कर्स में जोश भरने की कोशिश करेंगे राहुल
(Lucknow, Lucknow) यूपी में विधानसभा चुनाव 2017 का चुनावी बिगुल फूंकने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधआज राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के लिए राजधानी की रमाबाई अंबेडकर मैदान में यूपी उद्घोष का आयोजन किया जा रहा है। करीब 8 घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक पार्टी वर्कर एकत्र होंगे। रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली इस रैली में कांग्रेस यूपी चीफ राज बब्बर सहित कई दिग्गज उतरेंगे। रैली को संबोधित करने के अलावा राहुल बूथ लेवल के वर्कर्स के साथ पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इस दौरान राहुल उनके 50 सवालों के जवाब भी देंगे।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।