पूर्व बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह गिरफ्तार
(DELHI, DELHI) मायावती के खि‍लाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह को आखि‍रकार गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार को बिहार के सीमावर्ती बक्सर जिले से गिरफ्तार किया. बीजेपी से निष्कासित दयाशंकर सिंह को गुरुवार को हाई कोर्ट ने भी राहत देने से इनकार कर दिया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खि‍लाफ जारी अरेस्ट वारंट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. दयाशंकर सिंह को बक्सर के शुगर मील कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया. वह अपने एक परिजन के यहां छुपे हुए थे. सोमवार को ही लखनऊ सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।