भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट कल से
टीम इंडिया बहा रही नेट पर पसीना
(DELHI, DELHI) भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल खेला जाएगा। पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम दूसरे मैच को भी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मैच से पहले टीम इंडिया ने नेट पर जमकर पसीना बहाया। दूसरा टेस्ट किंग्स्टन में होना है, जहां काफी उमस रहती है। ऐसे में यहां के माहौल में खुद को ढालने के लिए टीम इंडिया खूब प्रैक्टिस कर रही है।
भारत ने एंटिगा में पहला टेस्ट चार दिन के अंदर पारी और 92 रन से जीता था। कप्तान विराट कोहली और आर अश्विन ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था जबकि धवन और मिश्रा ने बेहतरीन भूमिका अदा की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।