नरसिंह यादव डोप मामले पर आज अपना अंतिम फैसला सुना सकता है नाडा
(DELHI, DELHI) पहलवान नरसिंह यादव के डोपिंग प्रकरण में फंसने के हाई प्रोफाइल मामले पर नाडा आज अंतिम फैसला करेगा। नरसिंह के अगले महीने से शुरू होने वाले रियो ओलंपिक में जाने पर तब से काले बादल मंडरा रहे हैं, जब से उनका डोप टेस्ट का नतीजा पॉजीटिव पाया गया है। नरसिंह के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिस पर आज फैसला आ जाएगा कि नरसिंह रियो जाएंगे या नही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।