कैप्टन अजय यादव ने छोड़ी कांग्रेस
(HARYANA, HARYANA) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस से किनारा कर लिया। अजय यादव पूर्व हुड्डा सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं और एक ही विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। अजय यादव पिछले तीस वर्षों से दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस का झंडा उठाए हुए थे। कांग्रेस का एक खेमा जहां अजय यादव के इस्तीफे से खुश है वहीं दूसरे गुट ने उन्हें मनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हरियाणा में कांग्रेस की कल्ह पिछले कई महीनों से चल रही है। पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी कमलनाथ द्वारा कांग्रेसियों को एकजुट किए जाने के प्रयास लगातार विफल होते जा रहे हैं। अहीरवाल का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय यादव हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही अजय यादव ने जहां अपने स्तर पर भाजपा के खिलाफ रणनीति को अंजाम दे रहे थे वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ भी मोर्चा खोला हुआ था।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।