मनोहर पर्रिकर का सबक सिखाने वाला बयान शर्मनाक है - राहुल
(DELHI, DELHI)
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इशारों में ही आमिर खान पर निशाना साधा। अपने बयान के एक दिन बाद ही उन्होंने कहा कि, उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष को निशाना नहीं बनाया बल्कि वह ‘अशांति’ के खिलाफ हैं। उनकी इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलना शूरु कर दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्रिकर पर हमला करते हुए ट्वीट किया,संघ और पर्रिकर सबको सबक सिखाना चाहते हैं। राहुल ने आगे लिखा कि, यहां आपके लिए भी एक सीख है : नफरत कायर का हथियार है और यह कभी जीत हासिल नहीं करता।



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।