(PUNJAB, PUNJAB)
देश के कई राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें पंजाब चुनावों पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। दिल्ली में बीजेपी का सूपड़ा साफ़ करने के बाद आम आदमी पार्टी अब पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के आड़े आ सकती है। पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे को लेकर आप नेता पहले ही पंजाब में अपनी पैठ बनाने में लगे हुए हैं। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के चलते आप पार्टी आज एक अहम ऐलान कर सकती है। आप पार्टी आज अपनी कुछ अहम विधानसभा सीटों का ऐलान कर सकती है। हाल ही में दिल्ली के सीएम केजरीवाल और संजय सिंह ने मानहानी की सुनवाई के दौरान रैली निकालकर पंजाब में अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया था।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।