सचिन तेंदुलकर जा रहें है रियो ओलंपिक
(DELHI, DELHI) क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थामस बाक के आमंत्रण पर रियो ओलंपिक में जा रहे हैं. आईओसी अध्यक्ष ने सचिन सहित कई मशूहर वैश्विक हस्तियों को आमंत्रित किया है. तेंदुलकर आज रियो रवाना होंगे और भारतीय दल से भी मिलेंगे. उन्हें भारतीय ओलंपिक समिति ने रियो ओलंपिक के लिए गुडविल अंबेसडर भी बनाया है. सचिन से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि वह पहली बार किसी ओलंपिक खेलों में जा रहे हैं. सचिन ने हाल ही में मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में 'यलो फीवर' का टीका लगवाया है, जो ब्राजील जैसे देशों में जाने के लिए जरूरी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।