रहाणे और साहा दूसरे दिन स्टम्पस तक नाबाद थे. रहाणे ने 42 और साहा ने 17 रन बनाए थे. तीसरे दिन का पूरा सत्र खेलने के बाद साहा भोजनकाल से पहले फेंके गए ओवर में आउट हुए. साहा ने 116 गेंदों पर पांच चौके लगाए. उनका विकेट 425 के कुल योग पर गिरा. मिश्रा ने 42 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि मोहम्मद समी खाता नहीं खोल सके. उमेश ने 14 गेंदों की तेज पारी में चार चौके लगाए.वेस्टइंडीज की ओर से रॉस्टन चेज ने पांच सफलता हासिल की. इसके अलावा शेनान गेब्रियल, देवेंद्र बिशू और कप्तान जेसन होल्डर को एक-एक विकेट मिला. भारत ने कुल 171.1 ओवरों का सामना किया. इससे पहले, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (52-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।