आनंदीबेन के इस्तीफे पर बीजेपी संसदीय बोर्ड लेगा निर्णय
(India)
आज आनंदीबेन के इस्तीफे पर बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है.... आपको बता दें कि गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल ने कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और इसकी जानकारी फेसबुक के जरिऐ दी थी.... दलितों के विरोध समेत कई आंदोलनों से निपटने में विफल रहीं गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। भाजपा के अजेय किले गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने अपना इस्तीफा भाजपा हाईकमान को सौंप दिया है। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह पार्टी के संसदीय बोर्ड के समक्ष उनका खत रखेंगे। तभी इस पर फैसला लिया जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।