पीएम मोदी करेंगे गुजरात के नए सीएम का फैसला
(India)
गुजरात सरकार के उत्तराधिकारी का नाम तय करने के लिए बीजेपी संसदीय बोर्ड की आज बैठक होने जा रही है.इस बैठक में गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है. यह बैठक गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे देने के फैसले के बाद हो रही है. माना जा रहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री की रेस में नितिन पटेल सबसे आगे हैं. वहीं गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष विजय रुपानी का नाम भी रेस में है, क्योंकि विजय रुपानी की संगठन में पकड़ अच्छी है हालांकि नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. कल आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा देने का ऐलान किया था...

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।