(DELHI, DELHI)
पहलवान नरसिंह यादव के रियो जाने पर अब संशय ख़त्म हो गया है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने नरसिंह यादव का रियो जाने का रास्ता साफ़ कर दिया है। बता दें कि रियो जाने से पहले हुए दो डोपिंग टेस्ट में नरसिंह यादव फ़ेल हो गए थे, जिसके बाद नरसिंह ने अपने खाने कुछ मिला देने का शक़ ज़ाहिर किया था। बाद में कुश्ती संघ भी नरसिंह यादव के समर्थन में उतर आया था। कई दिनों तक चली नाडा की इन्वेस्टिगेश में ख़ुलासा हुआ कि किसी ने नरसिंह के खाने में कुछ मिलाया था। नाडा से क्लीन चिट मिलने के बाद नरसिंह ने दोषियों पर सख़्त कार्रवाई करने की मांग भी की है। नरसिंह ने साथ ही कुश्ती संघ समेत का धन्यवाद किया, और रियो में गोल्ड जीतने की उम्मीद जताई।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।