शराब बंदी को लेकर माफियों से है मुझे डर : नीथीश कुमार
(BIHAR, BIHAR) लॉबी से कड़ी टक्कर मिल रही है. उन्होंने कहा कि नए संशोधित कानून में कुछ और बातें जोड़ी गई हैं, ताकि इस कानून को सख्त बनाया जा सके और शराब की तस्करी पर लगाम लग सके. उन्होंने अपने इस मुहीम को समाज सुधार की तरफ बढ़ता कदम बताया.
चर्चा की शुरुआत में नीतीश कुमार को बीजेपी के हमले झेलने पड़े. बीजेपी ने इसे काला कानून और तुगलगी फरमान करार दिया और इस कानून के खिलाफ राज्यपाल से मिलने भी गए. बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि वो शराबबंदी के खिलाफ नहीं हैं क्योंकि शराब की वजह से उनकी बेटी विधवा हो गई. लेकिन जिस तरीके से नीतीश कुमार शराब पर पाबंदी लगा रहें है, इसका सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ेगा, पुलिस बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर चर्चा का जवाब देते हुए ऐसी बात कही, जिससे सभी चौंक गए. नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि बिहार में शराबबंदी करने का मतलब बि‍ढ़नी के छत्ते में हाथ डालना है और इसमें कुछ भी हो सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि शराबबंदी के मसले पर वो अडिग हैं और किसी भी सूरत में बिहार को नशामुक्त राज्य बनाकर ही दम लेंगे.नीतीश कुमार को शराब माफिया की मजबूत जिसको चाहेगी उसे अंदर कर देगी.नंदकिशोर यादव ने कानून के उस धारा की चर्चा की, जिसमें घर में शराब मिलने पर घर के 18 वर्ष से ऊपर के सभी सदस्य जेल जाएंगे और उनकी संपत्ति जब्त होगी. नंदकिशोर यादव ने आशंका जताई कि ऐसे कानून से लोग एक दूसरे को फंसा सकते हैं. पुलिस किसी को भी फंसा सकती है और इंस्पेक्टर राज कायम हो जाएगा. परिवार का मुखिया जेल चला जाएगा, तो उसका भरण-पोषण कौन करेगा. ये जंगल का कानून है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने ताड़ी पर लगे प्रतिबंध को लेकर आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि सरकार अन्याय कर रही है, खासकर उन तबकों का जो सदियों से इसका सेवन करते आ रहे हैं. बीजेपी की तरफ से कानून में संशोधन के लिए 32 सुधार दिए गए थे, लेकिन सभी खारिज हो गए. बीजेपी के विधायक मिथिलेश तिवारी ने भांग पर प्रतिबंध की बात को लेकर कानून में संशोधन की मांग की थी. उनका तर्क था सावन के महीने हर महिला भांग शिवजी पर चढ़ाती है, लेकिन ये भी वोंटिग में खारिज हो गया.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।