हालांकि भारत की जीत की राह में मौसम रोड़ा बना हुआ है. वहीं वेस्टइंडीज का मौसम ने पूरा साथ दिया और ज्यादातर वक्त खिलाड़ियों को पवेलियन में ही बिताना पड़ा है. शमी ने अब तक 25 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं. वहीं इशांत शर्मा 19 रन पर एक विकेट, अमित मिश्रा ने चार रन पर एक विकेट हासिल किया. वेस्टइंडीज के 196 रन के जवाब में पहली पारी नौ विकेट पर 500 रन बनाकर घोषित करने वाले भारत से मेजबान टीम अब भी 256 रन पीछे है. लंच के समय पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले जर्मेन ब्लैकवुड तीन रन बनाकर खेल रहे थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।