धार्मिक नगरी वाराणसी में रोड शो करने आईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार को अचानक इतनी खराब हो गई कि बाबतपुर हवाई अड्डे पर ही उन्हें ड्रिप चढ़ानी पड़ी। उनकी तबियत को देखते हुए दिल्ली से एयर एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। एंबुलेंस रात को करीब 11.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट से उन्हें रात 12 बजे आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।