इस साल जुलाई में बंगलुरु में हुए इंडियन ग्रां प्री एथलेटिक्सह इवेंट में धर्मबीर ने 20.50 सेकंड के ओलंपिक मार्क को 20.45 सेकंड में पूरा कर लिया था. 2015 में 21वें एशियन चैंपियनशिप के दौरान धर्मबीर ने 22.66 सेकंड की टाइमिंग के साथ मशहूर धावक मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था.
इससे पहले रेसलर नरसिंह यादव पर डोपिंग की तलवार लटकी. हालाकं बाद में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नरसिंह यादव को डोपिंग आरोपों से बरी कर दिया. इससे उनका रियो ओलंपिक जाने का रास्ता साफ हो गया. नाडा ने कहा कि यह पहलवान साजिश का शिकार हुआ. इसके बाद गोला फेंक (शॉट पुट) खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह को भी डोप टेस्ट में फेल हो गए. उनके रियो जाने पर अभी भी खतरा मंडरा रहा हैं, क्योंकि इंद्रजीत दूसरे टेस्ट में भी फेल हो गए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।