संघ के सर्वे ने भाजपा को हिलाया
(India)
पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का गढ़ माने जाने वाले गुजरात में अब पार्टी अपनी पकड़ खोती जा रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी के सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि अगर इस वक्त गुजरात में चुनाव हुए तो पार्टी को विधानसभा की 182 में से 60-65 सीटों के साथ ही संतुष्ट होना पड़ेगा. आरएसएस और बीजेपी ने राज्य में दलित आंदोलन के बाद यह सर्वेक्षण करवाया. सर्वे के लिए संघ प्रचारकों ने लोगों से फीडबैक लिया। सर्वे में यह भी सामने आया है कि ऊना की घटना के बाद दलितों ने बीजेपी से दूरी बना ली है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।