रियो ओलम्पिक खेलों का रंगारंग आगाज
(India)

ब्राजील के माराकाना स्टेडियम में शुक्रवार को (भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 4ः30 बजे) 31वें ओलम्पिक खेलों का रंगारंग आगाज हुआ। रियो ओलम्पिक खेलों में भारतीय दल का नेतृत्व दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने किया। इस उद्घाटन समारोह में मेजबान देश ब्राजील की विविध संस्कृति की झलक नजर आई। इस कार्यक्रम के जरिए दुनिया को ग्लोबल वॉर्मिंग के कहर से बचाने का संदेश भी दिया गया। इस उद्घाटन समारोह से पहले रियो के कोकोवाड़े पहाड़ पर स्थित सबसे बड़ी ऐतिहासिक मूर्ति श्क्राइस्ट द रीडीमरश् को हरे और नीले रंग में जगमगाते देखा गया। दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले खराब तबियत के कारण ओलंपिक मशाल को नहीं जला पाए। उनके स्थान पर ब्राजील की महिला बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी मारिया इसाबेल बोररोसो सालगडो ने मशाल को प्रज्जवलित किया। माराकाना स्टेडियम में लाखों की तादाद में बैठे लोगों की आंखों में आतिशबाजी की चमक थी। इस समारोह में ‘सिटी ऑफ गॉड’ के निर्देशक फर्नाडो मेरेलेस, आंद्रुचा वॉशिंगटन और डानिएला थोमस शामिल थे। साम्बिस्ता पॉलिन्हो डा वॉयला ने मधुर आवाज में ब्राजील का राष्ट्रीय गान ‘हीनो नेक्शनल ब्रासिलिएरो’ गाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।