आज पीएम नरेंद्र मोदी का पहला 'टाउन हॉल'; जनता कर सकेगी सीधे सवाल
(DELHI, DELHI) केंद्र सरकार के mygov.in के दो साल पूरे होने का जश्न टाउन हॉल में होगा. इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में शनिवार सुबह से आइडियाज पर चर्चाओं, सुझावों और बातचीत के दौर चलेंगे. यानी सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के असर और कसर पर खुलकर बात होगी. शाम को टाउनहॉल नामक सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद माय गॉव वेब पोर्टल पर अपने सुझाव, शिकायत और टिप्पणियां करने वालों से मन की बात की तर्ज पर सीधी बातचीत करेंगे. यानी मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सीमम गवर्नेंस के लिए दो साल पहले शुरू हुए सफर में मील के पत्थर पर ठहर कर सरकार और जनता देखेंगे कि सफर कैसा रहा.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।