6 देशों की टीमों के बीच मैच खेलने जा रहीं है सीएम कप की विजेता टीम
मूमेंट के लिये जीता हूं जिंदगी, मूमेंट नहीं तो कुछ भी नहीं है - शक्ति कपूर
(Fatehabad, Fatehabad) क्लच हैमर कंपनी के चेयरमैन प्रदीप मोहनती आगामी आईपीएल में अपनी खुद की क्रिकेट उतार सकते हैं जिसके लिये वो लगातार प्रयास कर रहे हैं इसी प्रयास की कडी में प्रदीप ने कुछ ऐसे क्रिकेट प्रेमियों को अलग अलग क्षेत्रों से चुना है जो कि क्रिकेट खेलना चाहते थे मगर किन्ही कारणों से क्रिकेट नहीं खेल पाये, जिनमें सबसे अधिक किक्रेट टीम के खिलाडी उनकी कंपनी से ही है, प्रदीप ने इस टीम को वन टीम वन ड्रीम नाम दिया है क्योंकि जो उन्होंने सपने देखे हैं उन्हें वो पूरा कर सकें, इसके लिये उनकी टीम 7 दिवसीय दौरे के लिये यूरोप जा रही है। जहां 6 देशों की टीमों के बीच मैच खेले जायेंगे अगर उन्हें यूरोप में अच्छी सफलता मिलती है तो वो आईपीएल में अपनी टीम को उतारेंगे। अभी तक टीम की उपलब्धियों की बात करें तो उनकी टीम दो बार सीएम कप की विजेता रह चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी टीम के ब्रांड एम्बेसडर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर को भी यूरोप के लिये आंमत्रित किया है जो कि टीम को अपना अनुभन देंगे।
वहीं वन टीम वन ड्रीम क्रिकेट टीम के लिये प्रेसवर्ता में पहुंचे मशहूर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने बताया कि बचपन से ही उन्हें किक्रेट खेलना का बहुत शौक रहा है। वो इस टीम के साथ मिलकर अपने बचपन को जीना चाहते हैं। इसलिये वो 7 दिन के यूरोप दौरे पर टीम के साथ जायेंगे। कपूर ने कहा कि अब तक सभी भाषाओं में लगभग 720 फिल्में कर चुके हैं जो कि आज तक किसी ने भी नहीं की हैं, ये उपलब्धि केवल उन्ही के पास है। उन्होंने अपने जीने का राज खोलते हुए कहा कि वो मूमेंट के लिये जीते है जिंदगी में मूमेंट नहीं तो कुछ भी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।