गोरक्षकों के गोरखधंधे का जिम्मेदार कौन?: शिवसेना
प्रधानमंत्री ने गोरक्षकों का अपमान किया है: अखिल भारतीय हिंदू महासभा 
पीएम मोदी को मिला आरएसएस का समर्थन
(DELHI, DELHI) शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में गोरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने गोरक्षा का गोरखधंधा चलाने वालों को दंडित करने की बात कही थी. साथ ही शिवसेना ने गोरक्षकों पर सवाल भी उठाया है और पूछा है कि गोरक्षा के इस गोरखधंधे का जिम्मेदार कौन है? शिवसेना ने कहा है कि पिछले दो सालों में इतने गोरक्षक कहां से आए हैं. साथ ही सामना में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि 'भारतीय जनता पार्टी के प्रचार का झंडा लेकर चलने वाले संगठनों की गोरक्षा के नाम पर सैकड़ों संस्थाएं थी.' केंद्र सरकार से सवाल सवाल किया गया है कि 'क्या यही लोग आज गोरक्षा का गौरखधंधा तो नहीं कर रहे.'
वही गौरक्षक पीएम के बयान से नाराज़ हो गए हैं. अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी तक दे डाली है. उधर कांग्रेस आरोप लगा रही है पिछले दो साल में मोदी सरकार ने गाय के नाम पर आतंक फैला दिया है. अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिन मुन्ना कुमार ने गौरक्षकों का समर्थन किया है और कहा है कि अगर पीएम मोदी देशभर में गोहत्य पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया देश की जनता उन्हें अगले लोकसभा चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।