(DELHI, DELHI)
अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली लेखिका शोभा डे अपने एक ट्वीट से विवादों में आ गई है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “गोल ऑफ टीम ऐट द ओलंपिक्सः रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ आओ। धन और अवसर की ये कैसी बर्बादी ?”। इस ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। बता दें कि रियो ओलंपिक 2016 से अभी तक भारत के लिए कोई अच्छी ख़बर नही आई है। जिमनास्ट दीपा करमाकर को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ियों ने निराश किया है। अभिनव बिंद्रा से बंधी उम्मीद ने भी भारतीयों का दिल तोड़ दिया हैं। हालांकि हॉकी टीम ने जर्मनी को जबरदस्त टक्कर दी, जिससे भारतीय फैन्स की खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद अब भी बरकरार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।