कश्मीर हिंसा  पर कल राज्यसभा में होगी चर्चा : राजनाथ सिंह
(DELHI, DELHI) राज्यसभा में आज कांग्रेस ने कश्मीर हिंसा का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर के हालात पर सदन में बहस होनी चाहिए और इस पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। कांग्रेस की इस मांग पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि घाटी में हालात बेहद गंभीर हैं और अगर सदन चाहता है तो हम इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। राजनाथ ने कहा कि कश्मीर मामले का हल सभी के सहयोग से ही होगा और इस मुद्दे पर उन्हें सदन में चर्चा कराने पर कोई आपत्तिम नहीं है।
मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि इस मुद्दे पर बुधवार को 2 बजे सदन में चर्चा होगी। इस मामले में सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि ये विषय बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए इस पर आज ही चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब हिंदुस्तान जल रहा है तो कश्मीर के विषय पर आज चर्चा क्यों नहीं कराई जा रही?
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि जब कश्मीर पर चर्चा हो तो प्रधानमंत्री इस पर जवाब दें। उन्होंने यह मांग भी की कि प्रधानमंत्री दलित उत्पीड़न पर भी सदन में जवाब दें। बता दें कि कश्मीर में हुई हिंसा को लेकर हालात अभी सामान्य नहीं हो पाएं और वहां 32वें दिन भी कर्फ्यू जारी है।




Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।