जमैका में भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टेस्ट आज
(DELHI, DELHI) आज से जमैका में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है. दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने की वजह से टीम इंडिया इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी. मेजबान वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन जबरदस्त खेल दिखाया था और भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों को तोड़ कर रख दिया था.
VO-2
पहले टेस्ट में पारी और 92 रनों से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में भी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन आखिरी दिन रोस्टन चेस की 239 गेंदों में 137 रनों की पारी की बदौलत मेजबान टीम मुकाबले को ड्रॉ कराने में कामयाब रही थी. बावजूद इसके भारतीय टीम मेजबानों से बेहतर नजर आ रही है. डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के लिए पूरा जोर लगाएगी. भारत इससे पहले इस मैदान पर 2006 में खेला था. वो मैच ड्रॉ रहा था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।