हाई कोर्ट ने कहा कि तमाम तथ्यों को देखते हुए कोई आदेश नहीं दिया जा रहा है. कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर प्रतिभा सिंह की अर्जी पर जवाब मांगा है. प्रतिभा सिंह ने सोमवार को अर्जी दायर कर 24 अगस्त तक गिरफ्तारी से सुरक्षा मांगी थी. अब इस मामले में 24 अगस्त को सुनवाई होगी. प्रतिभा सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया कि पिछली सुनवाई पर एएसजी संजय जैन ने मौखिक तौर पर बताया था कि प्रतिभा को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, परंतु यह दलील रिकार्ड पर नहीं ली गई थी. इसलिए उनको गिरफ्तारी का डर है. जबकि केंद्र सरकार के वकील अमित महाजन ने बताया कि ईडी की तरफ से दिए गए बयान को रिकार्ड पर न लिया जाए.
सबको सुनने के बाद जज ने कहा कि सभी यहां पर हैं, केंद्र सरकार का वकील, जांच अधिकारी व खुद कोर्ट. अगर प्रतिभा सिंह को कोई परेशानी होगी तो वह फिर से कोर्ट आ सकती हैं. 29 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया था कि वह नौ अगस्त को उनके सामने पेश हों. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मे प्रतिभा सिंह से पुछताछ करना चाहती है.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।