दीपिका ने अब तक अपने दोनों मुकाबलों में पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी की. उन्होंने इटली की सारतोरी को 24-27, 29-26, 28-26, 28-27 से हराया. इस तरह से इस मैच का कुल स्कोर 109-106 रहा.
दीपिका ने अपने पहले दौर के मुकाबले में जार्जिया की क्रिस्टीनी इसेबुआ को 6-4 से हराया. दीपिका और क्रिस्टीनी के बीच रोचक मुकाबला हुआ जिसमें भारतीय तीरंदाज ने आखिर में 26-27, 29-29, 30-27, 27-29, 29-29 से जीत दर्ज की. इस तरह से मैच का ओवरआल स्कोर 142-140 रहा.
क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए दीपका को अब चीनी ताइपे की या- टिंग टेन से भिड़ना होगा. सारतोरी के खिलाफ दीपिका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने अपने पहले निशाने में केवल सात अंक बनाए थे. इटली की तीरंदाज ने इसका फायदा उठाकर यह सेट आसानी से जीता. दूसरे सेट में कहानी एकदम से बदल गई और दीपिका ने दो बार ‘बुल्स आई’ पर निशाना साधा और मुकाबले को बराबर कर दिया. उन्होंने तीसरे सेट में भी दो बार दस अंक बनाए और अपनी प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया. भारतीय खेल प्रेमियों को दीपिका से उम्मीदें बढ़ गई हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।