ओलंपिक में भारतीय भारोत्तोलकों का अभियान खत्म
(India)
रियो ओलंपिक में भारतीय भारोत्तोलकों का अभियान खत्म हो गया। भारत के भारोत्तोलक सतीश कुमार शिवलिंगम पुरुषों के 77 किलो वर्ग में 11वें स्थान पर रहे। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी शिवलिंगम ने स्नैच में 148 किलो और क्लीन एंड जर्क में 181 किलो समेत कुल 329 किलो वजन उठाया। वह ग्रुप-बी में छह भारोत्तोलकों के बीच चैथे स्थान पर रहे। ग्रुप-ए की स्पर्धा खत्म होने के बाद वह 14 भारोत्तोलकों में 11वें स्थान पर रहे। राष्ट्रमंडल खेल 2014 में स्वर्ण पदक जीतने वाले शिवलिंगम के नाम पुरुषों के 77 किलो वर्ग में 336 किलो का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। ग्रुप-बी निचली रैंकिंग वाले प्रतिस्पर्धियों के लिये हैं और अपने वर्ग में चैथे स्थान पर रहने के के बाद उनके पास पोडियम फिनिश का कोई मौका नहीं है। ग्रुप-ए में के स्पर्धा में कजखिस्तान के राहिमोव निजात ने 379 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता जबकि चीन के यू शियाजुन को रजत और महमूद मोहम्मद को कांस्य पदक मिला। भारत की साइखोम मीराबाई चानू 48 किलो वर्ग में क्लीन एंड जर्क में 104 किलो का एंट्री वेट भी नहीं उठा सकी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।