रियो में पहली फाईट में जीते बॉक्सर विकास यादव,
विकास के घर जश्न का माहौल, बंट रही हैं मिट्ठाईयां
(Ganaur, Sonipat) एक दुसरे को मिट्ठाई खिलाते ये बॉक्सर विकास के परिजन व पड़ोसी हैं। बता दें कि मिडल वेट में भारतीय समय अनुसार देर रात अढाई बजे हुई पहली फाईट में विकस ने अमेरिका के चारलेस को तीनों चक्रों में 10-9, 10-9, 10-9 से बढ़त बनाते हुए 30-27 से मुकाबला जीत कर प्री क्वाटर फाईनल में जगह बना ली है।
इस जीत के बाद उनके घर जश्न का माहौल है। विकास की माँ शांति व नानी सुरजी देवी ने अपने लाडले पर गर्व जताते हुए दावा किया कि विकास देश की झोली में गोल्ड डालेगा। उन्होने कहा कि अमेरिकी बॉक्सर को हरा कर विकास ने पिछली झुठी हार का बदला लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।