केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नजदीकी माने जाने वाले भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की कार पर मुरादनगर इलाके में गुरूवार को शाम साढे सात बजे तीन कारों में सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में ब्रजपाल तेवतिया को छह गोलियां लगीं जबकि उनके साथ कार में बैठे चार निजी सुरक्षाकर्मियों समेत पांच लोगों को भी गोलियां लगीं। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सभी घायलों को गाजियाबाद के न्यू सर्वोदय नगर अस्पताल लाया गया, जहां से ब्रजपाल तेवतिया को गंभीर हालत में नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से नाइन एमएम की दो पिस्टल बरामद हुई हैं। वारदात में प्रयोग की गई तीन गाड़ियों में से एक फारच्यूनर उत्तराखंड के नंबर की है। गाजियाबाद में बीजेपी नेता ब्रिजपाल तेवतिया की हालत गंभीर बनी हुई है. नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट तेवतिया का आज तीसरा ऑपरेशन किया जा रहा है.....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।