(DELHI, DELHI)
रियो आंलोपिक के आयोजको ने भारत के केन्द्रिय मंत्री को मान्यता रद्द करने की चेतावनी दे दी हैं. विजय गोयल पर आरोप हैं कि वो मान्यता प्राप्त जगहों पर गैर मान्यता प्राप्त वालें लोगो को अन्दर लेकर घुस गए थे। खेल मंत्री विजय गोयल अपने भारतीय खिलाड़िय़ो का उत्साह बढ़ाने के लिए इस समय रियों में हैं. इसके अलावा विजय गोयल के स्टाफ पर अभद्र भाषा का आरोप हैं।जिसके कारण रियो आंलोपिक के आयोजको ने उनकी मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी हैं। ओलंपिक कमेटी के हवाले से खबर है कि यदि उनके स्टाफ ने अपना रवैया नहीं बदला, तो खेल मंत्री की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। ओलंपिक आयोजन कमेटी कि माने तो उनके पास भारतीय केन्द्रिय मंत्री विजय गोयल के खिलाफ कई शिकायतें और रिपोर्ट हैं, जिनमें गोयल गैर मान्यता प्राप्त लोगों को एरिना में लेकर घुस गए थे। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने आक्रामक होकर स्टाफ को धक्का देकर अंदर घुस गए। विजय गोयल की मान्यता रद्द करने पीछे मुख्य कारण रियो में चल रहें आंलोपिक खेलों की सुरक्षा को मद्देनज़र लेकर लिया गया हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।