रियो ओलिंपिक : सेमीफाइनल में में पहुंची सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को जोड़ी
(DELHI, DELHI) सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने रियो ओलम्पिक के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को अपने दूसरे मुकाबले में ब्रिटेन के एंडी मरे और हीदर वॉटसन को हराया। भारतीय जोड़ीदारों ने ओलम्पिक टेनिस सेंटर में यह मैच 6-4, 6-4 से जीता। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और जोनाथन पीयर्स की जोड़ी को हराया था। भारतीय जोड़ीदारों ने खेल की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए यह मैच 7-5, 6-4 से जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।