देश की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज के इस विशेष दिवस पर मैं देश में रहने वाले 125 करोड़ लोगों व विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि देश की यह ऊर्जा आने वाले वक्त में देश को प्रगति की नई ऊंचाई तक पहुंचाने में मदद करेगी।
मोदी ने इस दौरान कहा कि हिंसा हमारे लिए मार्ग नहीं हो सकता। उग्रवाद, आतंकवाद और माओवाद के रास्ते कुछ हासिल नहीं होना है। कंधे पर बंदूक लेकर निर्दोषों को मारने का खेल चल रहा है। यह देश हिंसा और आतंकवाद को कभी सहन नहीं करेगा। यह देश माओवाद और आतंकवाद के सामने कभी झुकेगा नहीं। मोदी ने बोली कि,उन नौजवानों को कहना चाहता हूं, हिंसा का रास्ता कभी किसी को भला नहीं करता, मुख्यधारा में आइए, अपने मां-बाप के सपनों के बारे में सोचिए।पड़ोस में आतंकवाद के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है।
पीएम ने कहा, जब पेशावर में आतंकवादियों ने निर्दोष बालकों को मौत के घाट उतार दिया गया, तो भारत की आंखों में आंसू थे। भारत के सभी स्कूलों के आंखों में आंसू थे। भारत का हर बच्चे के आखों के आंसू सूखते नहीं थे। पेशावर की घटना से संसद की आंख में आंसू थे और वे हम पर हमला करने वाले आतंकवादियों का महिमामंडन करते हैं।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।