रियो ओलंपिक 2016 : क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु
(DELHI, DELHI) भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु रियो ओलंपिक के महिला सिंगल्स मुक़ाबले में क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गई हैं. प्री क्वार्टर फ़ाइनल मैच में उन्होंने चीनी ताईपे की ताइ ज़ू यिंग को सीधे सेटों में 21-13, 21-15 से हरा दिया है. 40 मिनटों चले इस मैच में सिंधु ने ताक़तवर शॉट लगाकर अपनी विरोधी को कोई मौक़ा नहीं दिया. अब क्वार्टर फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला चीन की वांग यिहान से 17 अगस्त को होगा.
इससे पहले सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को मात देकर अंतिम 16 में जगह बनाई थी. इससे पहले भारत के ही के श्रीकांत भी पुरुष बैडमिंटन स्पर्धा में अंतिम आठ में पहुंच गए हैं. श्रीकांत ने दुनिया के पाँचवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के यान ओ योर्गन्सन को लगातार गेम्स में 21-19, 21-19 से हराया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।