एनसीपी के विधायक की सरेआम गुंडागर्दी
(Mumbai, Mumbai) VO1
मुंबई में एनसीपी के विधायक सुरेश लाड उपज़िलाअधिकारी के दफ़्तर में सरेआम गुड़ागर्दी करते हुए नज़र आ रहे हैं। विधायक की गुंडई को एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फ़ोन में रिकॉर्ड कर लिया। तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक सुरेश लाड पहले तो उप-ज़िलाअधिकारी का कॉलर पकड़ते हैं, और फिर उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। बताया जा रहा है कि रिलाइंस गैस पाइप लाइन के कर्मचारियों और किसानों की समस्या ना सुनने पर विधायक उपज़िलाअधिकारी से नाराज़ थे।


REPORT-APNS

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।