(DELHI, DELHI)
तीन नए राज्यपाल और एक उपराज्यपाल की नियुक्ति हुई है. नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर, वी पी सिंह बडनोर को पंजाब और बनवारीलाल पुरोहित को असम का राज्यापाल नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही बीजेपी नेता जगदीश मुखी को अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया है. इनमें से कुछ लोगों के नाम की चर्चा पहले ही थी. जिसमें नजमा हेपतुल्ला का राज्यपाल बनना तय माना जा रहा था. इस बीच चर्चा आनंदीबेन पटेल को लेकर भी हो रही थी. लेकिन, उनका नाम अभी लिस्ट में नहीं आया है. लोगों को यही लग रहा था कि गुजरात के सीएम पद से इस्तीफे के बाद उन्हें राज्यपाल का पद मिल सकता है.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।