ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका लगा है। पहलवान नरसिंह यादव पर डोपिंग के तहत दोषी पाते हुए 4 साल का प्रतिबंध लग गया है। इसके साथ ही वह रियो ओलंपिक से बाहर हो गए और उनका सपना चकनाचूर हो गया। खेल मध्यस्थता अदालत (कैश) ने भारतीय पहलवान नरसिंह यादव पर ये प्रतिबंध लगाया। नरसिंह को डोपिंग मामले में इस माह के शुरू में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के क्लीन चिट देने के फैसले को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने कैश में चुनौती दी थी। कई घंटे की सुनवाई के बाद कैश ने नरसिंह पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। भारतीय मीडिया में पहले यह गलत खबर आई कि नरसिंह को क्लीन चिट मिल गई है। दरअसल अति उत्साह में इस बात को नजरअंदाज कर दिया गया कि वाडा इस मामले को कैश में ले जाने के बाद अपने हाथ हटा चुका था। वाडा ने कैश में अपील करते हुये नाडा के फैसले पर सवाल उठाया था और चार साल का प्रतिबंध लगाने अपील की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।