(DELHI, DELHI)
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले महीने जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाने वाले हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे. जनवरी, 2009 में राष्ट्रपति बनने के बाद यह ओबामा की 11वीं एशिया यात्रा होगी. इनमें से दो बार नवंबर, 2010 और जनवरी, 2015 में वह भारत आए थे. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश एर्नेस्ट ने एक बयान में कहा, ‘‘यह यात्रा जी20 को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मंच के रूप में राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता और एशिया और प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी पुन: नसंतुलन को दर्शाएगी.’’ जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ओबामा के अन्य नेताओं के साथ मोदी से भी मिलने की संभवना है. यदि ऐसा होता है तो मोदी के मई, 2104 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच आठवीं बैठक होगी.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।