रियो ओलंपिक 2016: पीवी सिंधू ने रचा इतिहास
(DELHI, DELHI) भारत की पीवी सिंधु ने महिला बैडमिंटन के सेमीफ़ाइनल में जापान की खिलाड़ी को 21-19, 21-10 से हरा दिया है. इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अपने लिए स्वर्ण या रजत पदक भी पक्का कर लिया है. रियो में उनकी जीत की बधाई, भारत में ट्विटर पर छाई हुई है. लोग #PVSindhu हैशटैग के साथ उन्हें बधाई दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी और लिखा, "बढ़िया प्रदर्शन पीवी सिंधु. आपने भारत की सर ऊंचा किया है. फाइनल के लिए शुभकामनाएं." बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सिंधु को मुबारकबाद देते हुए लेखिका शोभा डे पर तंज कसा.
शोभा डे ने सिंधु को 'चांदी की राजकुमारी' कहा और लिखा. "सिंधु ने चांदी बना ली. चांदी के बाद सोना." स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने लिखा, "बधाई पीवी सिंधु. देश की प्रतिष्ठा महिलाओं ने बढ़ाई"
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने लिखा, "क्या खिलाड़ी हैं सिंधु आप. मैं इंतज़ार कर रहा हूं कि आप मेरे क्लब में शामिल हों. आप नहीं जानती यहां कितना अकेलापन है."

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।