बैन के बाद खूब रोए नरसिंह यादव
(India)
रियो ओलंपिक में भारत को उस समय बड़ा झटका लगा जब शुक्रवार को खेल पंचाट ने भारतीय पहलवान नरसिंह यादव पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। इस बैन के बाद नरसिंह का रियो में खेलने का सपना चकनाचूर हो गया। फैसले के बाद नरसिंह खूब रोए और कहा कि इस फैसले ने उन्हें बर्बाद कर दिया फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए नरसिंह ने कहा, सीएएस के इस फैसले से मैं बर्बाद हो गया। पिछले दो महीनों में मैंने बहुत कुछ झेला है। लेकिन देश के गौरव के लिए खेलना मुझे आगे बढ़ा रहा था। ओलंपिक में खेलने और देश के लिए मेडल जीतने का सपना मुझसे मेरे पहले बाउट से 12 घंटे पहले छीन लिया गया। लेकिन मैं अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सबकुछ करूंगा। मेरी जिंदगी में फिलहाल यही बचा है।श् नरसिंह को 74 किलोग्राम वर्ग में शुक्रवार को अपनी पहली कुश्ती लड़नी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।